Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कैनिंग थाना परिसर से महिला होम गार्ड का शव बरामद, सब-इंस्पेक्टर पर हत्या का आरोप

मृत होम गार्ड की पहचान गुलज़ान परवीन मोल्ला उर्फ रेशमी (22) के रूप में हुई है। मृत होम गार्ड के परिवार ने कैनिंग थाने के एक सब-इंस्पेक्टर पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

28 Dec 2025

कैनिंग थाना परिसर से महिला होम गार्ड का शव बरामद, सब-इंस्पेक्टर पर हत्या का आरोप

दक्षिण 24 परगना। दक्षिण 24 परगना के कैनिंग पुलिस क्वार्टर से एक महिला होम गार्ड का शव बरामद किया गया। मृत होम गार्ड की पहचान गुलज़ान परवीन मोल्ला उर्फ रेशमी (22) के रूप में हुई है। मृत होम गार्ड के परिवार ने कैनिंग थाने के एक सब-इंस्पेक्टर पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, गुलज़ान परवीन मोल्ला जीवनतला थाना अंतर्गत के उत्तर मौखाली इलाके की रहने वाली थीं और कैनिंग थाने में होम गार्ड के तौर पर कार्यरत थीं। वह शुक्रवार को ड्यूटी के बाद कैनिंग पुलिस स्टेशन के पीछे वाले क्वार्टर में चली गई थीं। उनको बार-बार कॉल करने के बाद भी किसी ने फोन नहीं उठाया। शनिवार को भी पूरे दिन उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद परिवार के लोग परेशान होकर कैनिंग पुलिस स्टेशन पहुंचे। बहन रुखसाना खातून सीधे क्वार्टर में गईं। जैसे ही दरवाजा खोला गया, रेशमी की बॉडी गले में घूंघट डाले छत से लटकी हुई दिखी।

सूचना मिलने पर कैनिंग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की व्यवस्था की। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवार ने बताया कि गुलज़ान के पिता रशीद मोल्ला की दो साल पहले पंचायत चुनाव के दौरान भांगड़ में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद परिवार की बड़ी बेटी गुलज़ान को होम गार्ड की नौकरी मिली थी। बेटी की इस तरह मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।

गुलजान के परिजनों ने कैनिंग थाने के सब-इंस्पेक्टर सायन भट्टाचार्य के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। परिवार का आरोप है कि गुलज़ान और सायन भट्टाचार्य के बीच विवाहेतर संबंध थे और इस बात के सामने आने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर निष्पक्ष जांच की जा रही है।

फिलहाल, घटना को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कैनिंग थाना परिसर से महिला होम गार्ड का शव बरामद, सब-इंस्पेक
मृत होम गार्ड की पहचान गुलज़ान परवीन मोल्ला उर्फ रेशमी (22) के रूप में हुई है। मृत होम गार्ड के परिवार ने कैनिंग थाने के एक सब-इंस्पेक्टर पर हत्या का गंभीर आरो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News